खाद की दुकान में छुपा था शराब का जखीरा, एसडीओ ने छापेमारी कर किया पर्दाफाश

Location: Garhwa


पेशका क्षेत्र में चला देर शाम छापेमारी अभियान, नशे के खिलाफ एसडीएम ने दी कड़ी चेतावनी

गढ़वा : जिले में नशे के खिलाफ प्रशासन की मुहिम तेज हो गई है। सोमवार देर शाम सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने पेशका क्षेत्र के चामा, पेंदिली और बगेसर इलाकों में अवैध शराब के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में कई संदिग्ध स्थलों पर कार्रवाई की गई, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा गया।

सबसे बड़ी कार्रवाई पेशका बाजार स्थित खाद-बीज व्यवसायी अरविंद गुप्ता के प्रतिष्ठान पर की गई, जहां छापेमारी के दौरान एक डीप फ्रीजर में विभिन्न ब्रांड की कुल 135 बोतल शराब बरामद की गई। एसडीएम के पहुंचते ही दुकानदार मौके से फरार हो गया। इसके बाद दुकान को ताला लगाया गया और चाबी दुलदुलवा के मुखिया राम प्रताप शाह व ग्राम चौकीदार जगदीश राम को सौंप दी गई।

एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि इस दुकानदार के खिलाफ पहले से शराब तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। खाद-बीज की आड़ में अवैध शराब बिक्री के कारण क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही थी।

उन्होंने मौके से ही उत्पाद विभाग के अधीक्षक और निरीक्षक को सूचना देकर आरोपी पर दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

अवैध आपूर्तिकर्ताओं पर भी कड़ी नजर

एसडीएम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो अवैध शराब की भट्ठियों के लिए महुआ, गुड़, लकड़ी, यूरिया और खाली ड्रम की आपूर्ति करते हैं। इनकी सूची बनाकर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।


नशा ही अधिकांश अपराधों की जड़: एसडीएम

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि वे पिछले डेढ़ महीने से नियमित रूप से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, लेकिन समाज की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशे के खिलाफ प्रशासनिक मुहिम में भागीदार बनें, क्योंकि अवैध शराब का धंधा न सिर्फ एक व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है

उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकांश छोटे-बड़े अपराधों की जड़ में नशा ही होता है, इसलिए इससे जितनी दूरी बनाई जाए, विधि व्यवस्था उतनी ही बेहतर होगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!