गढ़वा में कला धरोहर यात्रा का शुभारंभ, रंका मोड़ से रक्सैल राज तक निकली यात्रा

Location: Garhwa


गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित रंका मोड़ के संकट मोचन मंदिर से रविवार को संस्कार भारती, झारखंड प्रांत द्वारा आयोजित कला धरोहर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह यात्रा सदर प्रखंड के ढोंटी गांव स्थित ऐतिहासिक स्थल रक्सैल राज तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में कला प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्कार भारती झारखंड प्रांत के कला धरोहर संयोजक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपनी कला और परंपराओं को नहीं पहचानेंगे, तब तक सांस्कृतिक समृद्धि अधूरी रहेगी।
रक्सैल राज के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए एकल अभियान के गढ़वा जिला सचिव सियाराम शरण वर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां आने वाले लोगों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है, जो आज समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
समाजसेवी डॉ. पातंजलि कुमार केशरी ने कहा कि देश के विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जन-जन को जोड़ना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।
संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के मंचीय कला संयोजक प्रेम दीवाना व्यास ने बताया कि रक्सैल राज का इतिहास लगभग चौदहवीं शताब्दी पुराना है और यह क्षेत्र प्रकृति संरक्षण के लिए भी जाना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के आयोजनों की जरूरत है।
पलामू विभाग प्रमुख डॉ. शंभु कुमार तिवारी ने कहा कि संस्कार भारती सदैव भारतीय संस्कृति, कला और साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है और यह यात्रा सांस्कृतिक चेतना जगाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
सामाजिक कार्यकर्ता मुरली श्याम तिवारी ने कला को समाज का दर्पण बताते हुए इसके संरक्षण पर बल दिया। वहीं कला साधिका संध्या सुमन ने कहा कि कला केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि साधना और संस्कृति के प्रति समर्पण का माध्यम है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के न्याय मित्र अरविंद कुमार तिवारी, रमाशंकर चौबे, तृप्ता भानु, रवींद्र यादव, रवींद्र पाठक, कृष्णानंद दुबे, अमोद कुमार सिन्हा और सौम्या सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह कला धरोहर यात्रा सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बनी और लोगों को अपनी समृद्ध परंपरा एवं विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!