विदेश नीति विफल, महंगाई से फीकी पड़ी त्योहारों की रौनक: अभिजीत कमल

Location: Garhwa


गढ़वा, झारखंड।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि अभिजीत कमल ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में विफल करार देते हुए कहा है कि देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्वतंत्र और सशक्त पहचान बनाने में असफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां अमेरिका के दबाव में झुकती नजर आ रही हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।
अभिजीत कमल ने कहा कि कमजोर विदेश नीति के कारण देश में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। कई क्षेत्रों में एलपीजी की किल्लत से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और गरीब व मध्यम वर्ग के साथ-साथ ग्रामीण परिवार महंगाई के बोझ तले दबते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस की कमी के कारण त्योहारों की रौनक फीकी पड़ गई है। जहां पहले त्योहार उत्साह और खुशी का प्रतीक होते थे, वहीं अब लोग आवश्यक खर्चों को लेकर चिंतित हैं और त्योहार मनाने में असहज महसूस कर रहे हैं।
अभिजीत कमल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि हर संकट के समय गांव देश की रीढ़ बनकर खड़े होते हैं, लेकिन आज वही गांव बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। किसानों, मजदूरों और छोटे व्यवसायियों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, जबकि केंद्र सरकार इस ओर ठोस कदम उठाने के बजाय बड़े-बड़े दावे कर रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि विदेश नीति की समीक्षा कर देशहित में स्वतंत्र निर्णय लिए जाएं तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष पैकेज और योजनाएं लागू की जाएं।
अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी और जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!