Location: सगमा
गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रखंड प्रमुख अजय शाह के नेतृत्व में बीरबल गांव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर परिसर और मालिया नदी किनारे छठ घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
सफाई अभियान में करीब डेढ़ सौ ग्रामीण ट्रैक्टर के साथ पहुंचे और मंदिर के समीप बहने वाली मालिया नदी तथा छठ घाट की साफ-सफाई की। साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर परिसर तक पहुंचने वाले मार्ग का जीर्णोद्धार भी किया गया, जिससे छठ व्रतियों के लिए आवागमन सुगम हो सके।
इस संबंध में सूर्य मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक सह प्रखंड प्रमुख अजय शाह और सचिव श्रीकांत कुमार ने बताया कि चैती छठ और रामनवमी को देखते हुए मंदिर परिसर और घाट की सफाई कराई जा रही है। मुख्य पथ के पास स्वागत द्वार का भी निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं और व्रतधारियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च को छठ व्रत के दिन पूरे परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा और व्रतधारियों को स्वच्छ पानी की सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
इस सफाई अभियान में ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम रवानी, भोला साह, गोपाल विश्वकर्मा, बाबूलाल कुमार, बिंदेसवारी भुईयां, कामेश्वर गुप्ता, विनोद यादव, बालेश्वर यादव और संजय चंद्रवंशी सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल रहे।











