कांडी में प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रदर्शन, बीडीओ ने नाम व विवरण जांचने की अपील

Location: कांडी



कांडी (गढ़वा):
प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत तैयार प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। यह सूची आम नागरिकों के अवलोकन के लिए प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ पंचायत स्तर पर भी प्रदर्शित की गई है।
जानकारी के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक संचालित किया गया था। अभियान के तहत तैयार प्रारूप मतदाता सूची को अब सार्वजनिक कर दिया गया है, ताकि मतदाता अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकें।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान उसका सुधार कराया जा सकता है।
बीडीओ ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर भी बीएलओ के माध्यम से प्रारूप मतदाता सूची का प्रदर्शन कराया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर अपने मतदाता विवरण का सत्यापन कर सकें। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और समय पर आवश्यक सुधार कराने की अपील की।
इस अवसर पर पंचायत सचिव शाहिद अंसारी, प्रवीण पांडेय, नीतीश कुमार, अंजनी प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    कड़ी सुरक्षा के बीच सुजीत सिन्हा को अंतिम विदाई, पत्नी रिया सिन्हा ने पैरोल पर किया अंतिम दर्शन

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!