ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी

Location: Manjhiaon



मझिआंव (गढ़वा):
बरडीहा प्रखंड के ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने उपायुक्त के निर्देश पर प्रभारमुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर विद्यालय के शिक्षक आशीष रंजन पाण्डेय को अगले आदेश तक विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं संयोजिका ने मंगलवार को जनता दरबार में उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विद्यालय में विद्यार्थियों को अल्पाहार नहीं दिया जा रहा है तथा मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) के संचालन में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, जिला खाद्य निरीक्षक अनिरुद्ध राय एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में कई आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई।
जांच के अनुसार, 3 जुलाई को विद्यार्थियों को अल्पाहार में अंडा नहीं दिया गया तथा दोपहर करीब 1:30 बजे तक उन्हें केवल चावल और भिंडी की सब्जी परोसी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि मध्यान्ह भोजन के संचालन में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं संयोजिका के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अमिता पांडेय को तत्काल प्रभाव से विद्यालय का संपूर्ण प्रभार शिक्षक आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपने का निर्देश दिया है। अगले आदेश तक विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का दायित्व आशीष रंजन पाण्डेय निभाएंगे।
नोट: यह समाचार उपलब्ध शिकायत, जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक आदेश के आधार पर तैयार किया गया है। यदि संबंधित पक्ष का विस्तृत स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया प्राप्त होती है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    कड़ी सुरक्षा के बीच सुजीत सिन्हा को अंतिम विदाई, पत्नी रिया सिन्हा ने पैरोल पर किया अंतिम दर्शन

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!