कड़ी सुरक्षा के बीच सुजीत सिन्हा को अंतिम विदाई, पत्नी रिया सिन्हा ने पैरोल पर किया अंतिम दर्शन

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 7 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू


पलामू:
झारखंड के चर्चित गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। अंतिम विदाई के दौरान एक दिन की पैरोल पर पुलिस अभिरक्षा में उनकी पत्नी रिया सिन्हा अपने पुत्र अक्षत कुमार सिन्हा के साथ हुसैनाबाद प्रखंड के मरहा पथरा स्थित पैतृक आवास पहुंचीं और पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया।
पुलिस सुरक्षा के बीच रिया सिन्हा सीधे अपने पति के पार्थिव शरीर के पास पहुंचीं। अंतिम दर्शन के दौरान वह भावुक हो गईं। उनके साथ मौजूद पुत्र अक्षत कुमार सिन्हा ने भी अपने पिता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने भी नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग अंतिम दर्शन के लिए गांव पहुंचते रहे। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने गांव में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की थी और वरिष्ठ अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
अंतिम दर्शन के बाद सुजीत सिन्हा की शवयात्रा पैतृक आवास से कररबार नदी घाट के लिए रवाना हुई, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा की हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी। उनके अंतिम संस्कार को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे।
संपादकीय टिप्पणी: यह समाचार सार्वजनिक घटनाक्रम और प्रशासनिक जानकारी पर आधारित है। इसमें किसी व्यक्ति के आपराधिक जीवन का महिमामंडन नहीं किया गया है, बल्कि अंतिम संस्कार एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े घटनाक्रम को तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    कड़ी सुरक्षा के बीच सुजीत सिन्हा को अंतिम विदाई, पत्नी रिया सिन्हा ने पैरोल पर किया अंतिम दर्शन

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!