रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Location: Ramana

गढ़वा:
रमना थाना क्षेत्र के सिलिदाग गांव में हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, बुधवार (5 अगस्त) को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सिलिदाग गांव में एक व्यक्ति शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज कर रहा है और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमना के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक अवधेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। पुलिस के पहुंचते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पहचान शिकायतकर्ता को धमकाने वाले व्यक्ति के रूप में की।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आनंद सिंह, पिता स्वर्गीय योगेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सिलिदाग, थाना रमना, जिला गढ़वा बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा तथा एक 8 एमएम का मिसफायर हुआ जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस मामले में रमना थाना कांड संख्या 88/26 के तहत आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    कड़ी सुरक्षा के बीच सुजीत सिन्हा को अंतिम विदाई, पत्नी रिया सिन्हा ने पैरोल पर किया अंतिम दर्शन

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!