मेदिनीनगर में डिजनीलैंड मेले का भव्य आगाज, मेयर, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

Location: पलामू

मेदिनीनगर:
शहर में आयोजित डिजनीलैंड मेले का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मेदिनीनगर की मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मनोज सिंह, डाल्टनगंज विधानसभा के विधायक आलोक चौरसिया तथा वार्ड संख्या-5 की वार्ड पार्षद मीरा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों, झूलों और अन्य आकर्षणों का अवलोकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहे और मेले के उद्घाटन के साक्षी बने।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के मेले लोगों को मनोरंजन का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी रोजगार और व्यवसाय बढ़ाने का मंच उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के लिए डिजनीलैंड मेला विशेष आकर्षण का केंद्र है।
मेले के प्रोपराइटर पवन गुप्ता ने बताया कि यह मेला 20 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले, स्वादिष्ट खान-पान के स्टॉल तथा मनोरंजन के कई कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है, जिनका आनंद लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक, मेले के आयोजक एवं अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!