प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 6 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू



पलामू: प्रभात कुमार मेहता अपहरण एवं हत्या कांड में पलामू पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव निवासी ठाकुर दयाल मेहता ने अपने पुत्र प्रभात कुमार मेहता के अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कुड़वा गांव निवासी राहुल राम पर मोटरसाइकिल से अपहरण करने का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर पाटन थाना कांड संख्या 120/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान 26 जुलाई को ग्राम पाण्डेयपुरा करोरिया स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान से प्रभात कुमार मेहता का शव बरामद हुआ। इसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए अनुसंधान आगे बढ़ाया गया।
इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल राम उर्फ राहुल चंद्रवंशी को 29 जुलाई 2026 को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था और 1 अगस्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस को धर्मेन्द्र कुमार (23 वर्ष), पिता प्रकाश कुमार, निवासी ग्राम खरौंधा, थाना पाटन की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। सत्यापन के बाद उसे 4 अगस्त 2026 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के भरथल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान धर्मेन्द्र कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए हत्या का कारण आपसी दुश्मनी एवं पुरानी रंजिश बताया। आरोपी को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाया गया और गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक रेडमी नोट 10 प्रो मोबाइल फोन और उसमें लगा एक सिम कार्ड बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी पाटन थाना कांड संख्या 39/2024 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। मामले की आगे की जांच जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!