अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

Location: Meral



मेराल। जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर बालू माफियाओं पर नहीं दिख रहा है। अवैध बालू ढुलाई के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। गुरुवार को मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव स्थित देवी धाम के पास बालू लदे एक ट्रैक्टर ने स्प्लेंडर प्लस बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार घायल युवक कारकोमा गांव निवासी राहुल कुमार चौधरी है। उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या JH14P-9163) दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक हासनदाग गांव का ही निवासी है।
घटना की सूचना मिलने पर मेराल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक दोनों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। घायल युवक का इलाज ग्रामीणों की मदद से गांव के एक निजी क्लीनिक में कराया गया।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव करने वाले चालक तेजी से वाहन चलाते हैं, जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है, जिसके कारण अवैध बालू कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बालू चालान प्रणाली का दुरुपयोग किया जा रहा है। एक या दो चालान के आधार पर पूरे दिन कई बार बालू का उठाव किया जाता है। उन्होंने संबंधित जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों और बालू कारोबारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने अवैध बालू खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी घाट से प्रतिदिन 20 चालान जारी किए जाते हैं और प्रत्येक ट्रैक्टर कई चक्कर लगाता है, तो इससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचता है। साथ ही, अवैध परिवहन के कारण सड़क हादसों में भी वृद्धि हो रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाने की आवश्यकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    कांग्रेस का टिकट ले उड़े प्रणव झा, भाग दौड़ करते रहे झारखंड कांग्रेस के नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे ने की हेमंत सोरेन से बात

    कांग्रेस का टिकट ले उड़े प्रणव झा, भाग दौड़ करते रहे झारखंड कांग्रेस के नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे ने की हेमंत सोरेन से बात

    खबर पलामू से

    खबर पलामू  से

    महंगाई व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    महंगाई व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    ओबरा पंचायत में मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, कविता देवी का पद बरकरार

    ओबरा पंचायत में मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, कविता देवी का पद बरकरार

    मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक घायल

    मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक घायल
    error: Content is protected !!