हादसों में जान गंवाने वालों की याद में झामुमो की शोक सभा, मिथिलेश ठाकुर ने की सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा : हाल ही में हुई विमान और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की याद में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से रविवार को कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जिसके बाद सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवारों की सांत्वना के लिए प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा, “यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गहरा आघात है। सरकार को चाहिए कि वह विमान और हेलिकॉप्टर सुरक्षा मानकों की तत्काल समीक्षा करे ताकि ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।”

झामुमो केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने कहा, “हर जीवन अनमोल है, और सरकार को पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और सहायता देनी चाहिए।”

सभा में वक्ताओं ने तकनीकी खामियों की जांच, ट्रांसपोर्ट सुरक्षा की समीक्षा, और भविष्य की जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस मौके पर धीरज दुबे, तनवीर आलम, परेश तिवारी, शरीफ अंसारी, चंदन जायसवाल, रेखा चौबे, आराधना सिंह, वंदना जायसवाल, रोशन पाठक, सहित झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने इस दुखद क्षण में एकजुटता दिखाई और संवेदना प्रकट की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
    error: Content is protected !!