सप्ताहिक भंडारा का 75वां सप्ताह, सेवा कार्य में निरंतरता की दी जाती है नई प्रेरणा-आकाश केसरी

Location: Garhwa

गढ़वा: शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को सोशल वर्कर संस्था द्वारा आयोजित सप्ताहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, बुन्दिया और रसगुल्ला का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि यह भंडारा 75 सप्ताहों से लगातार चल रहा है, और यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

मुख्य अतिथि के रूप में उदय सिंह ने अपने विशेष दिन पर इस भंडारे में योगदान दिया और संस्था के “फूड फॉर हंगर” प्रोजेक्ट की सराहना की। उन्होंने कहा, “मैं कई वर्षों से इस परियोजना में जुड़ा हुआ हूं और यह देखकर मुझे बहुत सुकून मिलता है कि जरूरतमंदों के लिए इस तरह का कार्य किया जा रहा है। सोशल वर्कर संस्था का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है।”

संस्था के संचालक आकाश केशरी ने भी धन्यवाद देते हुए कहा, “शहरवासियों का सहयोग इस अभियान को सफल बना रहा है। हम सभी मिलकर इस सेवा कार्य को जारी रखेंगे। उदय सिंह जी ने इस बार भी अपना सहयोग दिया, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।”

इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, चन्दन केशरी, प्रवीण मधेसिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!