पाक पर प्रहार के गर्व में गढ़वा से गुंजेगा तिरंगा, भाजपा 16 मई को निकालेगी सम्मान यात्रा

Location: Garhwa

गढ़वा: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर किए गए करारे प्रहार के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 16 मई, शुक्रवार को सुबह 8 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा काली स्थान (चिनियां मोड़) से मझिआंव मोड़ तक निकाली जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को मिली खुली छूट के चलते आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया है, जिससे देश का गौरव और भी ऊंचा हुआ है।

विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव सेना के सम्मान में खड़े रहते हैं। पहलगाम हमले पर भारत की कड़ी कार्रवाई ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है।

जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में जलजला ला दिया है और भारत की ताकत को पूरे विश्व ने देखा है। देश का हर नागरिक सेना और प्रधानमंत्री के इस मजबूत नेतृत्व पर गर्व महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, कंचन पांडेय, प्रभात तिवारी, अरुण तिवारी, विकास तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
सभी राष्ट्रवादी संगठनों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों से तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!