संगीत कला महाविद्यालय में संस्कारपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन

Location: Garhwa


संगीत कला महाविद्यालय में होली मिलन समारोह मर्यादित एवं सांस्कृतिक वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों द्वारा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पतंजलि केशरी, कन्या विवाह सोसाइटी के सचिव एवं समाजसेवी विकास माली, आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, प्रोफेसर कमलेश सिन्हा, पार्षद सबिता देवी, पार्षद पारसनाथ कश्यप, किशोर कुणाल तथा चंद्रावती देवी को अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अखिलेश कुमार चंद्रवंशी ने “बम बोले बाबा कहवां रंगवल पगड़िया” गीत से की, जिससे होली का समां बंध गया। पूजा कैमुरी ने “गोरिया कइके सिंगार”, “ये हो पिया काहे बड़ा तू भुलाइल” और “होलिया में पियवा बसे परदेश” प्रस्तुत कर माहौल रंगीन कर दिया। पिंकी सिन्हा ने “लायी है हजारों रंग होली” और गोपाल कश्यप के साथ “भागी रे भागी बृजबाला” तथा रंजीत किशोर के साथ “बलम पिचकारी” गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पूर्णिमा कुमारी ने “बृज में आज धूम मची है”, दया शंकर गुप्ता के साथ “आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली” और गोपाल कश्यप के साथ “जोगी जी धीरे-धीरे” प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। रानी गगन ने “परदेशी बलम होलिया में ना आईले” एवं “सिया निकसे अवधवा के ओर होली खेले रामलला” प्रस्तुत किया।
रितुल विश्वास ने “होली आई रे कन्हाई”, वैष्णवी कुमारी ने “होलिया में उड़े रे गुलाल”, शशिकांत विश्वकर्मा ने “पनिया लाले लाल” एवं “बजरंग उड़ावे गुलाल” गाकर खूब तालियां बटोरीं। आराधना कुमारी ने “होरी कुंज भवन में खेलत नंद किशोर”, अंश राज ने “आज बृज में होरी रे रसिया”, शबनम खातून एवं रंजीत किशोर ने “होली के दिन दिल खिल जाते हैं”, रौशन ने “रंग बरसे भींगे चुनर वाली”, मनीष मौर्य ने “बंगला में उड़े ला अबीर”, दया शंकर गुप्ता एवं पूर्णिमा ने “होरी खेले रघुवीरा” तथा रुद्र चौबे ने “बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होरी खेले” प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंगों की वर्षा कर दी।
पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रियंका कुमारी ने किया, जबकि निर्देशन महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वाद्य यंत्रों पर संगत में नाल पर कुलदीप, तबला पर छोटू राज, हारमोनियम पर मनीष कुमार मौर्य, बैंजो पर मनीष कुमार तथा झांझ पर बॉबी कुमार ने कलाकारों का साथ दिया।
इस अवसर पर राधिका कुमारी, रीता सोनी, रूपा सोनी, जितेंद्र चंद्रवंशी, ऋतिक रोशन, विजय हिन्द, पंकज कुमार, सुनेश विश्वकर्मा, आदर्श सिंह, शालिनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह ने सभी के मन में होली के रंगों के साथ संस्कृति और सौहार्द का संदेश भर दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!