हासनदाग में नवयुवक प्रीमियर लीग का फाइनल, जाहर सरई 71 रन से विजेता

Location: Meral



मेराल प्रखंड के हासनदाग पश्चिम टोला मिलन मैदान में मंगलवार को नवयुवक प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आर के इलेवन हासनदाग और जाहर सरई के बीच खेला गया। जाहर सरई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 139 रन बनाए। जवाब में आर के इलेवन हासनदाग की टीम 10 ओवर में 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार जाहर सरई ने 71 रन से मैच जीतकर विजेता कप अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में जाहर सरई के राकेश कुमार ने 30 रन बनाने के साथ एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में 94 रन बनाने और 10 विकेट लेने के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
विजेता टीम जाहर सरई को 7100 रुपये नगद एवं शील्ड कप तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपये नगद एवं शील्ड कप देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता विनय कुमार चौबे ने कहा कि हासनदाग के युवाओं ने एक वर्ष में दो क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर खेल क्षेत्र में सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और सीख प्रदान करता है तथा करियर का भी माध्यम बन सकता है।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शिक्षक ताहिर अंसारी, अजीत कुमार चौबे, रमेश चंद्रवंशी, शिवदत्त चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, कौसर अंसारी, मंसूर अंसारी, इमरान अंसारी, अब्दुल राजा, सुरेश चौधरी, सद्दाम अंसारी, ए. एच. अख्तर, कृष्णा चौधरी, राम करेश चौधरी, साजिद अंसारी, मुजाहिद अंसारी, वाहिद अंसारी, इरफान अंसारी, एनुअल अंसारी, महबूब अंसारी, कमाल हुसैन, मकसूद अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!