डी.ए.वी. लीलावचन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

Location: Meral


मेराल प्रखंड के लातदाग गांव स्थित डी.ए.वी. लीलावचन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रंगों के त्योहार होली को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सभी बच्चे होली के रंग में रंगे नजर आए और उत्साह एवं खुशी से सराबोर दिखे।
विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि छात्रों के लिए होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, प्रेम और रचनात्मकता का अवसर भी है। यह पर्व विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है तथा आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारा बढ़ाने की प्रेरणा देता है। साथ ही आत्म-अभिव्यक्ति के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने और तनावमुक्त होकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का भी संदेश देता है।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी अभिभावकों, ग्रामवासियों, प्रखंडवासियों एवं देशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। रंगों की यह उमंग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को और अधिक मजबूत बनाए। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं स्वच्छ होली मनाने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं—रिजवान अंसारी, बसंत कुमार यादव, नागेंद्र कुमार ठाकुर, अनूप कुमार, पवन कुमार यादव, शमा परवीन, सूफिया नाहीद, अमिता कुमारी तथा कर्मचारियों में बलराम शाह, अंकित कुमार, जगदीश कुमार सिंह, अंजू कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!