संगठन पर्व पर गढ़वा पहुंचे कर्मवीर सिंह, भाजपा की मजबूती पर किया मंथन, वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एकदिवसीय दौरे पर शनिवार को गढ़वा पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में संगठन पर्व को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की।

बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगतिसंगठन निर्माण की दिशा, और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन महामंत्री ने मंडल स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन के पुनर्गठन की योजना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, और उन्हीं की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है।

कर्मवीर सिंह ने कहा, “भाजपा में हर निर्णय कार्यकर्ताओं की राय से लिया जाता है। मंडल से लेकर प्रदेश तक कार्यकर्ता निरंतर मेहनत कर रहे हैं और आने वाले दिनों में संगठन का नया स्वरूप सामने आएगा।”

बैठक के उपरांत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें आम सहित कई फलदार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंहगढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारीजिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारीप्रदेश महामंत्री मनोज सिंहरघुराज पांडेयविकास प्रीतमसुरज गुप्ताविवेकानंद तिवारीअरविंद तूफानीमधुलता कुमारीमथुरा पासवानमीडिया प्रभारी रितेश चौबेभाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारीरितेश दुबेविनोद तिवारीकैलाश कश्यपधनंजय गौड़मनोज जायसवालपवन कुमाररामलला दुबेबलराम यादव सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!