विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

Location: Manjhiaon



मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-12 अंतर्गत खजुरी गांव निवासी 12 वर्षीय छात्र सुशांत कुमार की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खजुरी गांव निवासी एवं मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी अनिल साह का पुत्र सुशांत कुमार रविवार रात अपने पिता के साथ एक ही पलंग पर सो रहा था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे उसने पिता को बताया कि उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया है। जांच करने पर उसकी गर्दन के दाहिने हिस्से पर काटने का हल्का निशान दिखाई दिया।
परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा ले गए। उस समय तक छात्र होश में था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। रेफर होने के दौरान उसकी तबीयत और बिगड़ गई तथा वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे तुंबागड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर एसआई तपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया।
मृतक सुशांत कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खजुरी में कक्षा सात का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके असामयिक निधन से विद्यालय एवं गांव में शोक व्याप्त है।
घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, पूर्व उपाध्यक्ष भरत कुशवाहा, वार्ड पार्षद बालमुकुंद मेहता, पूर्व वार्ड पार्षद प्रमोद पाल, वीणा देवी, अशोक शाह, जगदीश साह, दिलीप सिंह, राकेश सिन्हा सहित अनेक लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विद्यालय में शोक सभा आयोजित
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खजुरी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में छात्र सुशांत कुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में सीआरपी वीरेंद्र प्रसाद, शिक्षक देव कुमार, विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!