सिंगरा खुर्द के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 24 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

पलामू/मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द के समीप सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी छथू राम के 10 वर्षीय पुत्र अंश कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में उसकी मां सुनीता देवी, बहन अंशिका आकृति तथा पाटन के सिक्की खुर्द निवासी रामजी राम के पुत्र नारायण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग स्कूटी से बटसरा से मेदिनीनगर की ओर बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सिंगरा खुर्द के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ट्रक की पहचान और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    सिंगरा खुर्द के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल

    सिंगरा खुर्द के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल
    error: Content is protected !!