मेराल में भारतीय जनता पार्टी का धरना, किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना

Location: Meral

भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी और दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय पर किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हेमंत सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी और धोखा देने का आरोप लगाया गया तथा राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र प्रधान सहायक सुनील कुमार को सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों और उदासीनता के कारण किसान प्राकृतिक आपदाओं से परेशान हैं। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे ने आरोप लगाया कि किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए बनने वाली 1200 करोड़ रुपये की पाइपलाइन योजना अधूरी पड़ी है।
धरना में किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने, बकाया भुगतान जल्द करने, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, खाद-बीज पर सब्सिडी उपलब्ध कराने, बेहतर सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना चालू करने और 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जैसी मांगें शामिल थीं।
कार्यक्रम में भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संचालन कंचन पांडे ने किया जबकि समापन मुखिया राम प्रताप साह ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!