पश्चिम बंगाल में दिखने लगा शासन का इकबाल, अपने को पुष्पा बताने वाला जहांगीर खान चुनाव मैदान से हटा

रांची. शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनते ही पश्चिम बंगाल में शासन का इकबाल दिखने लगा है. टीएमसी के गुंडों पर सामत आ गई है. गुंडों की पिटाई हो रही है. जनता भी अब खुलकर सामने आ गई है. पुलिस का एक्शन व नजरिया बदल गया है. एक हफ्ते के अंदर ही बंगाल कानून की राह पर दिख रहा है. कानून व्यवस्था रास्ते पर लौट रही है. पुलिस अपराधियों पर भारी पड़ रही है. अपराधी और टीएमसी के गुंडे जान बचाकर भाग रहे हैं. शासन का भय और इकबाल इतना है कि अपने को पुष्पा घोषित करने वाला व टीएमसी का डॉन कहे जाने वाला फलता से उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. फलता में 21  को मतदान होना है. मतदान से दो दिन पहले जहांगीर ने चुनाव मैदान से हटाने का ऐलान कर दिया. इससे समझ सकते हैं कि बंगाल अब किधर जा रहा है. जहांगीर खान का आतंक और भय की चर्चा होती रही है.
दो दिन पहले मुख्यमंत्री अधिकारी चुनाव प्रचार के लिए फलता गए थे. उन्होंने कहा था, कहां है पुष्पा. मैं पुष्पा को खोजने आया हूं. पुष्पा के आतंक को खत्म कर दूंगा. आप निर्भय होकर मतदान करें. पुष्पा को तो हम देख लेंगे. मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद जहांगीर खान ने मंगलवार को चुनाव मैदान से हटाने का ऐलान कर दिया. टीएमसी के लिए चुनाव पूर्व यह बड़ा झटका है. जहांगीर खान को यह विश्वास हो गया था कि वह चुनाव नहीं जीत सकता है इसलिए उसने मैदान छोड़ने का फैसला लिया. जहांगीर खान अब अपने को बचाने की कोशिश कर रहा है. जहांगीर का चुनाव मैदान से हटाना बड़ी घटना है. इससे समझा जा सकता है बंगाल अब बदल रहा है. एक हफ्ते में ही रिजल्ट दिखने लगा है. आगे_आगे देखिए होता क्या है. सत्ता की हनक दिख रही है. बंगाल में बदलाव की गूंज सुनाई पड़ रही है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!