सुआ रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • मेदनीनगर
  • Regional News
  • May 18, 2026
  • 0 Comments

Location: मेदनीनगर

पलामू, मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सुआ निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी सहोदरी देवी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहोदरी देवी सुबह शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतका के 6 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और 4 बेटे शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी एवं अवर निरीक्षक तिलेश्वर रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत होता है। फिलहाल आत्महत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, फिर भी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!