वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Location: Meral

थाना क्षेत्र के रेजो गांव के दुनुखाड़ टोला निवासी शिवनारायण चौधरी को न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना कांड संख्या 39/25 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि न्यायालय के आदेश के पालन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून तोड़ने वाले लोगों में हड़कंप है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मारपीट के दो अभिायुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मारपीट के दो अभिायुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    चैनपुर थाना के नए प्रभारी का हुआ स्वागत, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया गया अवगत

    चैनपुर थाना के नए प्रभारी का हुआ स्वागत, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया गया अवगत

    संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री बंशीधर नगर में प्रमुख जन गोष्ठी

    संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री बंशीधर नगर में प्रमुख जन गोष्ठी

    वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मेराल में भारतीय जनता पार्टी का धरना, किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना

    मेराल में भारतीय जनता पार्टी का धरना, किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना

    पश्चिम बंगाल में दिखने लगा शासन का इकबाल, अपने को पुष्पा बताने वाला जहांगीर खान चुनाव मैदान से हटा

    पश्चिम बंगाल में दिखने लगा शासन का इकबाल, अपने को पुष्पा बताने वाला जहांगीर खान चुनाव मैदान से हटा
    error: Content is protected !!