संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री बंशीधर नगर में प्रमुख जन गोष्ठी

Location: Shree banshidhar nagar

“पंच परिवर्तन” के माध्यम से सशक्त और जागरूक समाज निर्माण का आह्वान

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संघ से जुड़े लोग शामिल हुए। गोष्ठी का शुभारंभ परिवर्तन गीत के साथ हुआ, जिसके बाद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आरएसएस के विभाग प्रचारक व्यापक जी ने संगठन की सौ वर्षों की यात्रा और समाज में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में व्यापक जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभिन्न सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से संगठन ने समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर लोगों को जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज को सशक्त, संगठित और संस्कारित बनाना है।

उन्होंने “पंच परिवर्तन” की अवधारणा को समाज परिवर्तन का आधार बताते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। व्यापक जी ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में इन सिद्धांतों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि यदि समाज इन पांच मूल बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करे तो एक मजबूत, जागरूक और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी संगठन के सेवा कार्यों और समाज जागरण अभियान की सराहना की।

गोष्ठी के समापन के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

इस अवसर पर शारदा महेश प्रताप देव, डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल, पूर्व जिला संघचालक विद्यासागर, डॉ. शुक्ला प्रसाद, जिला संघचालक काशी प्रसाद, जिला बाल कल्याण प्रमुख अविनाश कुमार, खंड कार्यवाह रामबचन मेहता, नंदलाल प्रसाद, सुजीत लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल लाल अग्रवाल, अमर जायसवाल, जोखू प्रसाद, प्रधानाचार्य रविकांत पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!