Location: पलामू
चैनपुर: शाहपुर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमिटी के सदर रुस्तम मंसूरी ने चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी को बुके देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों से भी थाना प्रभारी को अवगत कराया।
रुस्तम मंसूरी ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान आसान होगा। उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी चर्चा की।
थाना प्रभारी लाल जी ने क्षेत्र के लोगों के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और शिकायतों का निष्पक्ष समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर कमिटी के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।