मेदिनीनगर। सदर थाना पुलिस ने मारपीट करने के दो अभिायुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा निवासी विजय कुमार विश्वकर्मा पिता विश्वनाथ विश्वकर्मा व सतबरवा खामडीह के अर्जुन विश्वकर्मा पिता बागेश्वर मिस्त्री का नाम शामिल है। सदर थाना प्रभाारी अफजल अंसारी ने बताया कि उक्त दोनों अभिायुक्तों पर सदर थाना में 17 मई को प्राथमिकी दर्ज किया गया है। उक्त अभिायुक्तों ने प्रेम प्रसंग मामले में एक युवक के साथ मारपीट की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया। छापमारी में एएसआई नबी अंसारी व पुलिस बल शामिल थे। थाना प्रभाारी ने कहा कि क्षेत्र को शांति व अपराधमुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। किसी को कोई समस्या हो तो वे सदर थाना में आकर बतायें, उनके समस्या का समाधान किया जायेगा।
चैनपुर थाना के नए प्रभारी का हुआ स्वागत, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया गया अवगत
Location: पलामू चैनपुर: शाहपुर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमिटी के सदर रुस्तम मंसूरी ने चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी को बुके देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र…