ब्रेकिंग नन्यूज़;ससुराल से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Location: Garhwa


भंडरिया (गढ़वा): सिमडेगा जिले के पाकड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पासपारा गांव निवासी दीपक कुजूर (40) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल दीपक को पुलिस ने भंडरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दीपक कुजूर एक दिन पूर्व रमकंडा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव स्थित अपने ससुराल आए थे। रविवार को वह ससुराल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भंडरिया-बड़गढ़ मार्ग पर साल जंगल के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से भंडरिया की ओर फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने घायल दीपक को तत्काल भंडरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया गया है।
भंडरिया थाना प्रभारी दिलीप कुमार रंजन ने बताया कि घटनास्थल बड़गढ़ थाना क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए मामले की प्राथमिकी वहीं दर्ज की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की जांच की। इस दौरान रंका पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा, भंडरिया थाना प्रभारी दिलीप कुमार रंजन, भंडरिया अंचल पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!