ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 2.68 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 19, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर (पलामू): शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
शहर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि 18 जुलाई को सूचना मिली थी कि शहर थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान जेलहाता हरिनिवास निवासी राहुल कुमार (24), पिता स्वर्गीय मदन साव, थाना शहर, जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.68 ग्राम वजन का छह पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।
इस मामले में शहर थाना कांड संख्या 263/2026, दिनांक 18 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापेमारी दल में एसआई राम शर्मा, एसआई स्वाति गुप्ता तथा शहर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!