बाबा साहेब का संविधान रहेगा सर्वोपरि: अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस का संकल्प

Location: Garhwa

गढ़वा: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर के सहिजना चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे राज्य में बाबा साहेब की जयंती मनाई जा रही है। डॉ. अंबेडकर ने हमें एक मजबूत, समावेशी और लोकतांत्रिक संविधान दिया, जो आज भी देश की आधारशिला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी और देश की जनता ऐसी मंशा को कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने दोहराया कि “इस देश में बाबा साहेब का संविधान ही चलेगा।”

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र तिवारी, अलख निरंजन चैबे, उदय नारायण तिवारी, रामवृक्ष यादव, श्रीकांत तिवारी, योगेंद्र तिवारी सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए पलामू के अविनाश राजा, बोले— कानून के माध्यम से समाज की करूंगा सेवा

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए पलामू के अविनाश राजा, बोले— कानून के माध्यम से समाज की करूंगा सेवा
    error: Content is protected !!