बंशीधर नगर अनुमंडल में अलग अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- अनुमंडल क्षेत्र के अलग अलग सड़क मार्ग पर हुए दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय लोगो के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमे दो की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।

पहली घटना बंशीधर नगर गढ़वा राष्टीय राज मार्ग पर उसका कला ग्राम के समीप घटा। जहा दो मोटरसाइकल के टक्कर में चार लोग घायल हो गए।घायल होने वालो में धुरकी थाना क्षेत्र के चना कला ग्राम निवासी अखलात आलम के पुत्र जावेद अंसारी तथा फिरोज अंसारी , हुसैनी अंसारी के पुत्र तयब अंसारी तथा थाना क्षेत्र के उसका कला ग्राम निवासी कृष्णा बिश्वकर्मा का नाम शामिल है। घटना के बाद कृष्णा विश्वकर्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि घायल कृष्णा विश्वकर्मा भवनाथपुर मोड़ स्थित अपने गैरेज से उसका कला स्थित अपने घर जा रहे थे। घर के समीप पहुंचने के बाद जैसे ही सड़क पार करने के लिए अपना बाइक घुमाया वैसे ही पीछे से उसी मार्ग पर जा रहे मोटरसाइकल टक्कर मार दिया।दूसरी घटना बंशीधर नगर धुरकी मार्ग पर बरसोती गांव के समीप घटा जहा अनियंत्रित होकर मोटरसाइकल के गिरने से मेराल थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी मदन साव घायल हो गए। इलाज के बाद घायल मदन साव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!