बंशीधर नगर में सड़क हादसा: एनएच-75 पर बाइक दुर्घटना में दो की मौत, छठ पर्व की रात हुआ हादसा

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा) – राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव में गुरुवार की रात एक बाइक दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना लाया। शुक्रवार सुबह मृतकों की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली उतरी गांव के लामी टोला निवासी 36 वर्षीय विजेंद्र बियार (पिता बुच्चू बियार) और 43 वर्षीय देवनाथ बियार (पिता महेश्वर बियार) के रूप में की गई।

शवों की पहचान के बाद पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए दोनों शवों को सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को स्वजनों के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छठ की रात विजेंद्र और देवनाथ बाइक से रमना थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!