छठ पर्व के दिन कोयल नदी में तीन बच्चों की मौत, शव बरामदगी और मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव में गुरुवार को छठ पर्व के अवसर पर कोयल नदी में स्नान करते समय तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। पानी में शव गुम हो जाने के कारण परिजनों में शोक की लहर फैल गई और गांव में छठ पर्व केवल औपचारिकता में संपन्न हुआ। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया और परिजनों के चीत्कार से माहौल अत्यधिक गमगीन हो गया।

थाना प्रभारी आकाश कुमार के अनुसार, मृतकों में अमरनाथ राम चंद्रवंशी का 9 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, संजय राम चंद्रवंशी का 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, और नसीम खलीफा की 7 वर्षीय पुत्री फिजा खातून शामिल हैं, जो स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, लोग कोयल नदी के पास बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। शुक्रवार को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद न होने पर ग्रामीणों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मोरबे हनुमान मंदिर के पास सड़क जाम कर दिया।

ग्रामीणों की मांग थी कि तीनों बच्चों के शवों की बरामदगी की जाए, पीड़ित परिजनों को मुआवजा प्रदान किया जाए और कोयल नदी के गहरे क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए गाइड वॉल बनाकर घेराबंदी की जाए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ प्रमोद कुमार और थाना प्रभारी आकाश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान गोताखोरों ने एक शव को ढूंढ निकाला, जो संजय राम चंद्रवंशी के पुत्र प्रियांशु कुमार का था।

सीओ प्रमोद कुमार ने वार्ता के दौरान मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया और बताया कि तीन गोताखोरों की टीम लगातार अन्य शवों की तलाश में जुटी है, हालांकि पानी की गहराई के कारण अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों और प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी।

सड़क जाम में शामिल प्रमुख लोगों में उपेंद्र सिंह, ददन सिंह, उप मुखिया प्रकाश यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिल बैठा, पूर्व मुखिया आदित्य ठाकुर, बृजमोहन राम, बुद्धि प्रसाद, अंजनी सिंह सहित मोरबे, भंडरीया, खरसोता, चिरकुटही, करकट्टा, गोसांग, चचरिया सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीण भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • छठ पर्व के दिन कोयल नदी में तीन बच्चों की मौत, शव बरामदगी और मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    error: Content is protected !!