लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से झामुमो के लोग हताश और निराश हैं

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से झामुमो के लोग हताश और निराश हैं। इसी हताशा में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उक्त बातें स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता सह ओबीसी प्रकोष्ठ के लातेहार प्रभारी भगत दयानंद यादव ने कही।

उन्होंने कहा की पलामू लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को को हर विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली थी। भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में विधायक भानू प्रताप शाही ने पार्टी को 54 हजार से लीड दिलाने का काम किया। जिसका परिणाम है की झामुमो के लोग हताश हैं। पार्टी में ही असंतोष उभर गया है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से ताहिर अंसारी, अनंत प्रताप देव और दीपक प्रताप देव अलग अलग चुनाव लड़ने के लिए कार्य शुरू कर दिए हैं। आगामी विधान सभा चुनाव में भानु प्रताप शाही एक लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा की झामुमो की सरकार में सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं। सभी के साथ हेमंत सरकार ने वादाखिलाफी किया है। भगत ने कहा की इस सरकार में पदाधिकारियों से जबरन वसूली कराया जा रहा है। पदाधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में बेरोजगार युवा, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मी, किसान, नौजवान मिलकर झामुमो को चुनाव में सबक सिखाएंगे। भाजपा राज्य में 55 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उक्त दौरान सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!