पाल महासंघ का प्रखंड स्तरीय पुनर्गठन सम्पन्न, जोखन पाल अध्यक्ष चुने गए

Location: Garhwa

गढ़वा:पाल महासंघ के गढ़वा कार्यालय में गढ़वा प्रखंड इकाई का पुनर्गठन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रखंड के 13 गांवों से आए पाल समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पाल महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार पाल ने की, जबकि मंच संचालन महासंघ के सचिव श्री रमेश कुमार पाल द्वारा किया गया।

पुनर्गठन की प्रक्रिया में समाज के उत्थान और एकजुटता पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी प्रतिनिधियों की सहमति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया:

पदाधिकारियों की सूची:अध्यक्ष: श्री जोखन पाल (ग्राम – तिलदाग)उपाध्यक्ष: श्री दिलीप पाल (ग्राम – सोनपुरवा),सचिव: श्री नागेंद्र पाल (ग्राम – नगदरवा),उप सचिव: श्री मनोज पाल (ग्राम – लोटो),कोषाध्यक्ष: श्री अशोक पाल (ग्राम – पचपड़वा)उप कोषाध्यक्ष: श्री मनोज कुमार पाल (ग्राम – सुखबाना),प्रखंड प्रभारी:श्री प्रभु पाल (ग्राम – सहीजना),श्री भोला पाल (ग्राम – टंडवा)

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के संगठित विकास के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि सभी गांवों में टीम को सशक्त बनाकर जिला स्तर पर भी मजबूत नेतृत्व स्थापित किया जाएगा।

अंत में सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार पाल ने सभी उपस्थित पाल समाज के बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज में एकता और जागरूकता लाने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!