पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एकल अभियान ने गढ़वा में दी श्रद्धांजलि, उठी सख्त कार्रवाई की मांग

गढ़वा : एकल अभियान के तत्वावधान में मथुरा बांध के पास जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रख मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर आंचल उपाध्यक्ष डॉ पतंजलि केसरी ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि संगठन ने जिले के 500 गांवों में विरोध और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन सचिव एस.एस. वर्मा ने बताया कि देशभर के दो लाख गांवों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है और जब तक दोषियों को दंड नहीं मिलेगा, जनजागरण अभियान चलता रहेगा।

सभा में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और आतंकवाद के खिलाफ सशक्त कदम उठाने का आह्वान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
    error: Content is protected !!