शोक में डूबा गढ़वा: सोशल वर्क्स संस्था ने पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गढ़वा: सोशल वर्क्स संस्था द्वारा शहर के घंटाघर के पास पहलगाम में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के संचालक आकाश केशरी सहित अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिध एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शोक सभा में आकाश केशरी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में देश ने अपने वीर सपूतों को खो दिया है, जो एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सभी शहीद अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से मांग की कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और जिस निर्ममता से हमार हमारे शहीदों की जान ली गई, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसी में शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर संतोष केशरी, अनीता दत्त, शुभम केशरी, दौलत सोनी, मनीष गुप्ता, विजय केशरी, रविंद्र नाथ ठाकुर, अरविंद पटवा, उमेश कश्यप, शुभम गुप्ता, राजन कुमार, अनमोल कश्यप, संतोष कश्यप, ब्रजेश उपाध्याय, दीनदयाल पासवान, नैतिक कश्यप, विशाल गुप्ता, सोनू यादव समेत कई लोग मौजूद रहे और मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!