दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गढ़वा में जश्न, डॉक्टर पातंजली बोले – झूठ का राज ज्यादा दिन नहीं टिकता

Location: Garhwa

गढ़वा: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने पर गढ़वा भाजपा नेता डॉक्टर पातंजली केशरी ने खुशी जाहिर की और केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आखिरकार जनता ने साबित कर दिया कि झूठ और दिखावे की राजनीति ज्यादा दिन नहीं टिकती। सिर्फ आश्वासनों के सहारे जनता को हमेशा गुमराह नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की हार और प्रवेश वर्मा की जीत से यह प्रमाणित हो गया कि मध्यम वर्ग ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कर छूट जैसी घोषणाओं ने भी जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में किया।

डॉ. पातंजली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं, और अब देश के विकास की रफ्तार और तेज होगी।

इस मौके पर डॉक्टर अब्दुल मन्नान, इश्तियाक रजा, दामोदर राम, डॉक्टर मनोज दास, डॉक्टर आदित्य प्रकाश, डॉक्टर अंजली, सुनील कुमार, संगीता कुमारी, खुशी कुमारी, शुभम रंजन, मोहम्मद जावेद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!