टेबल टेनिस समर कैंप बना प्रतिभाओं का उत्सव, डीएफओ ने बढ़ाया हौसला

Location: Garhwa

गढ़वा: जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित समर कैंप का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ एबिन बैनी अब्राहम ने समर कैंप में भाग ले रहे 40 खिलाड़ियों के बीच ड्रेस वितरित की और उन्हें उत्साहवर्धक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी हैं।

डीएफओ ने कहा कि सफलता केवल लगातार मेहनत और अभ्यास से ही मिलती है। असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी ही एक दिन जीत हासिल करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे ने कहा कि टेबल टेनिस में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए नियमित अभ्यास जरूरी है। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के 16 खिलाड़ी नेशनल लेवल तक पहुंचे हैं, जो गर्व का विषय है।

सचिव आनंद सिन्हा ने बताया कि यह समर कैंप 17 मई से शुरू हुआ था, जिसमें 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उपाध्यक्ष धनंजय सिंह और प्रशिक्षक नंदकुमार गुप्ता ने बताया कि कैंप में खिलाड़ियों को नियम, तकनीक और रणनीति की बारीकियों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सुशील केशरी, मुजीबुद्दीन खां, संतोष कश्यप, प्रिंस सोनी, कमलेश दुबे, अमोद पांडे, संजय सिंह और दरोगा पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समर कैंप ने खिलाड़ियों में नया उत्साह भर दिया है और उम्मीद की जा रही है कि ये खिलाड़ी भविष्य में जिले का नाम रोशन करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!