जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, शादी समारोह से भटक कर पहुंचा था खुटिया क्षेत्र

सगमा (गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र के खुटिया पंचायत अंतर्गत भुमफोर गांव के पास स्थित केकरहला जंगल में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमुना थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी युवक के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, युवक अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए विंढमगंज में आयोजित एक विवाह समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान वह किसी कारणवश समारोह स्थल से भटक गया और धुरकी क्षेत्र के जंगल की ओर पहुंच गया।
परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा काफी खोजबीन के बाद उसका शव केकरहला जंगल में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही भुमफोर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना धुरकी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। घटना के समय मौके पर नरेश गौड़, रामसेवक यादव, नेसार खान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!