भाजपा नेता के निधन पर पुर्व मंत्री ने जताया शोक

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा):- शहर के चेचरिया निवासी डॉ ओंभू प्रसाद के निधन पर पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र केशरी सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि डॉ ओंभू प्रसाद के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र आयुष व पीयूष तथा पत्नी मंजू देवी करीब चार माह से बेंगलुरु में रहकर मणिपाल हॉस्पिटल तथा दिल्ली के मेदांता गुड़गांव से इलाज करा रहे थे। गत 23 अप्रैल की रात 3 बजे डॉ ओंभू प्रसाद ने अंतिम सांस लिया। इनका जन्म 14 जुलाई 1954 को हुआ था। इनके साथ हमारी काफी घनिष्ठता थी। डॉ ओंभू समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहते थे। काफी समय हम दोनों ने साथ बिताया। जेपी आंदोलन के दौरान आपातकाल में थाना जलाने का गलत आरोप लगाकर हमारे साथ डॉक्टर ओंभू सहित डॉ सत्यव्रत वर्मा, गिरवर पांडेय, राम अवतार पाल, कन्हाई पांडेय आदि कई नेताओं को डाला गया। ओंभू का इस दुनिया से जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। बताते चलें कि डॉ ओंभू की पत्नी मंजू देवी अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षिका थी, जो वर्ष 2021 में सेवानिवृत्ति हो गईं। ओंभू के बड़े पुत्र आयुष अमेरिका में तथा छोटे पुत्र पीयूष बेंगलुरु में जॉब करते हैं। शोक व्यक्त करने वालों में कमलेश बिहारी, मुक्तेश्वर पांडेय, अजय कुमार, सीताराम जायसवाल, सलीम अंसारी, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुनील प्रसाद सहित कई लोगों का नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!