गढ़वा एसपी से वीर बाबा चौहरमल समिति की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Location: Garhwa

गढ़वा वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने सामाजिक समरसता, दलित उत्थान और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा पुलिस प्रशासन से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान ने किया। उनके साथ जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मिथिलेश पासवानजिला महासचिव रामचंद्र पासवानबेलचंपा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनल पासवानमनीष कुमार समेत कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने वीर बाबा चौहरमल की विरासत को सम्मान देने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की। साथ ही समिति ने जिले में दलित समाज के बीच सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान को लेकर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।

एसपी ने प्रतिनिधिमंडल की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा और विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और वीर बाबा चौहरमल की स्मृति में जिले में एक स्मारक स्थल या आयोजन की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!