कॉफी विद एसडीएम: शराब के खिलाफ महिलाओं की बुलंद आवाज

Location: Garhwa


गढ़वा। कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम के तहत बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के दुलदुलवा गांव की करीब 30 महिलाओं से संवाद किया। संवाद में महिलाओं ने गांव में अवैध शराब से उत्पन्न समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी और नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन का साथ देने का संकल्प लिया।

महिलाओं ने बताया कि गांव में शराबखोरी के कारण उनका पारिवारिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई महिलाओं ने यह भी साझा किया कि शराबी रिश्तेदार गांव में रुकने को प्राथमिकता देते हैं, जिससे महिलाओं की छवि और सुरक्षा दोनों पर असर पड़ता है।

शिवगुरु आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष लीलावती देवी ने कहा कि यदि महिलाओं को पोस्टर-बैनर मिलें तो वे गांव में जागरूकता अभियान चलाने को तैयार हैं। कई महिलाओं ने जोर दिया कि एक बार नहीं, लगातार कार्रवाई होनी चाहिए, तभी शराब माफिया भयभीत होंगे।

महिलाओं ने यह भी बताया कि गांव की अवैध शराब में जहरीले केमिकल मिलाए जाते हैं, जिससे लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। जागरूकता गीत गाकर सीमा देवी ने शराब के दुष्परिणामों को मार्मिक रूप में प्रस्तुत किया।

महिलाओं ने संकल्प लिया कि अब वे अवैध शराब निर्माण का विरोध करेंगी, चाहे निर्माता उनका कोई करीबी ही क्यों न हो। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार ने महिलाओं को अपना मोबाइल नंबर देकर भरोसा दिलाया कि विरोध करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश शुक्ला ने भी सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि महिला समूह गांव में बदलाव की मशाल थामेंगे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा पुलिस की विशेष छापेमारी, दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत

    बरडीहा पुलिस की विशेष छापेमारी, दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
    error: Content is protected !!