15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Location: Meral



मेराल। प्रखंड के हासनदाग गांव में करीब 15 वर्ष से चले आ रहे भूमि विवाद का रविवार को पंचायत स्तर पर आपसी सहमति से समाधान कर लिया गया। पंचायत समिति सदस्य नंदू चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों, पंचों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में समझौता संपन्न हुआ।
विवाद अंबिका ठाकुर और कुलदीप ठाकुर (दोनों स्व. स्वरथ ठाकुर के पुत्र) के बीच घर और भूमि को लेकर था। दोनों पक्षों ने पंचायत के समक्ष अपनी बात रखी, जिसके बाद लिखित समझौता कराया गया।
समझौते के अनुसार, पक्के मकान के पश्चिम-दक्षिण दिशा में लगभग दो फीट भूमि के विवाद का निपटारा बराबरी के आधार पर किया गया। साथ ही सड़क किनारे बने निर्माण एवं अतिक्रमण संबंधी मामलों पर भी सहमति बनी। कुलदीप ठाकुर 31 जनवरी 2027 तक अपने हिस्से में बने चापाकल, शौचालय एवं अन्य निर्माण को निर्धारित सीमा के अनुसार हटाएंगे। वहीं अंबिका ठाकुर भी पुराने घर से संबंधित विवादित हिस्से को निर्धारित अवधि में खाली करेंगे।
पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई 2026 से दोनों पक्ष आपसी विवाद, गाली-गलौज या तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं करेंगे। समझौते का उल्लंघन होने पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब 15 वर्ष पुराने इस विवाद के समाधान में पत्रकार यासीन अंसारी, विवेकानंद चौबे तथा समाजसेवी मुबारक अंसारी ने दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैठक में सुरेंद्र ठाकुर, आशीष ठाकुर, दिवाकर चौबे, अलिजान शेख, मुकेश ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!