बरडीहा पुलिस की विशेष छापेमारी, दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत

Location: Manjhiaon


गढ़वा, 27 जुलाई। गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र में लंबित वारंट एवं कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जुलाई की रात थाना प्रभारी बरडीहा पु0अ0नि0 ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान बरडीहा थाना में दर्ज विभिन्न मामलों के अभियुक्तों, वारंटियों एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से संचालित किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बरडीहा पुलिस की विशेष छापेमारी, दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत

    बरडीहा पुलिस की विशेष छापेमारी, दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
    error: Content is protected !!