टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

Location: Manjhiaon


मझिआंव। कांडी थाना क्षेत्र के ढेलकाडीह (बरवाडीह) निवासी 27 वर्षीय मजदूर अगस्त कुमार पासवान की टेंपो दुर्घटना में मौत हो गई। घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे की है।
परिजनों के अनुसार, अगस्त कुमार पासवान पटना में मजदूरी करते थे। वह पलामू एक्सप्रेस से मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद टेंपो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोखापी और जयनगरा के बीच टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने टेंपो सीधा कर घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक अविवाहित थे और परिवार के अनुसार अपनी वृद्ध मां के एकमात्र सहारा थे।
नोट: परिजनों ने आरोप लगाया है कि टेंपो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके कारण दुर्घटना हुई। इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!