ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सत्य प्रकाश ने पीएम और गृहमंत्री को दी बधाई

Location: Garhwa

गढ़वा: युवा झारखंड सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले (नरसंहार) का करारा जवाब देने वाले ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर केंद्र सरकार को बधाई दी है। उन्होंने इस साहसिक और निर्णायक कार्रवाई के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विशेष रूप से धन्यवाद एवं बधाई दी है।

सत्य प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को भारत अब उसी भाषा में जवाब दे रहा है, जो वे समझते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिया गया है, वह प्रत्येक देशवासी के गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में हमारे निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया था, जिसे भारत सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया और उसके बाद जिस तरह से ठोस कदम उठाया गया, वह दिखाता है कि भारत अब किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह ऑपरेशन सिर्फ जवाब नहीं, बल्कि एक सख्त चेतावनी है कि भारत की ओर गलत नजर उठाने वालों को अब माफ नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “हम आभार व्यक्त करते हैं कि पाकिस्तान को इसी तरह सबक मिलता रहे ताकि वह भारत की ओर देखने की हिम्मत भी न कर सके।” उन्होंने यह भी कहा कि युवा झारखंड सेवा दल देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के हर कदम के साथ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!