सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव से चार छात्राएं हुई बेहोश, मचा अफरा तफरी

गढ़वा : श्री बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत कोलझिंकी गांव में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी की चार छात्राएं बेहोश हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बेहोश होने की सूचना मिलते ही स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को दी।

एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रम, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक एवं अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने आनन फानन में स्कूल पहुंच कर बीमार बच्चियों की स्वास्थ्य जांच की। स्कूल में ही बच्चियों को स्लाईन चढ़ाया गया और दवा दी गई। जिसके बाद सभी के सेहत में सुधार हुआ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के बगल में स्थित इम्तेयाज अंसारी के सेप्टिक टैंक से निकले गैस के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी में अध्ययन रत चार छात्राएं बेहोश हो गई। उधर स्कूल पहुंचे कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेम्ब्रम ने घटना की विस्तृत जांच की।

जांच के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है बच्चियों की स्थिति अब ठीक है। उन्होंने बताया की मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन
    error: Content is protected !!