सम्मान समारोह बना प्रेरणा का स्रोत, कंचन साहू को उप जिलापाल बनने पर पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित

Location: Garhwa

गढ़वा: सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कंचन कुमार साहू को लायंस इंटरनेशनल जिला 322ए का द्वितीय उप जिलापाल चुने जाने पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आवास पर आयोजित एक सम्मान समारोह में भव्य रूप से सम्मानित किया ।

समारोह में जेएमएम प्रतिनिधियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कंचन साहू को बधाई दी और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर लायंस क्लब से जुड़े अन्य पदाधिकारियों — लायन नंदलाल प्रसाद, लायन विशाल, लायन डॉ. अशोक सोनी, लायन नीरज कुमार व लायन डॉ. असारी — को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कंचन साहू की समाजसेवा युवाओं के लिए प्रेरणा है और उन्हें उम्मीद है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

इस आयोजन में लायन अनिल सोनी, अमित कश्यप, रवि अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह डिम्पल, दया शंकर गुप्ता व अशोक सोनी समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन परेश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। यह आयोजन समाज में सकारात्मकता और सेवा भावना का संदेश बन गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!