झामुमो ने केंद्रीय नेताओं को किया सम्मानित, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी के केंद्रीय महासचिव सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त सदस्यों को सम्मान देकर उनके उत्साहवर्धन के साथ संगठन को और मजबूत करना था।

समारोह में बोलते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा, “झामुमो एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि एक आंदोलन है। कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही पार्टी की असली ताकत है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।

वहीं विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने संबोधन में कहा कि, “केंद्रीय सदस्य और कार्यसमिति के सदस्य जिला स्तर पर पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करते हैं। हमें आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को मजबूती से ले जाना है।”

कार्यक्रम में झामुमो जिला कमिटी की ओर से केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर, विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, मदनी खान, धीरज दुबे, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, नितेश सिंह, अनिता दत्त, अंजली गुप्ता, शांति देवी, संजीव भुइंया, सरवन सिंह खरवार एवं राज किशोर यादव को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!